फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-निरंजनपुर मंडी को शिफ्ट करने का विरोध, आढ़तियों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी को शिफ्ट करने का विरोध, आढ़तियों ने लिया संकल्प
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
सरकार की ओर से निरंजनपुर सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आढ़ती किसी भी कीमत पर अपना व्यवसाय छोड़कर नहीं जाएंगे। ये बातें सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित उत्तराखंड फल सब्जी आढ़ती कल्याण समिति के प्रथम महाधिवेशन में प्रदेशभर से एकत्र हुए आढ़तियों ने कहीं। महाधिवेशन के दौरान जितेंद्र आनंद को समिति का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
महाधिवेशन के दौरान आढ़तियों ने उनके पारंरिक व्यवसाय को खत्म करने के प्रयास का आरोप भी लगाया। संगठन के संरक्षक गगन सेठी ने कहा कि वर्ष 1990 में उन्हें निरंजनपुर मंडी में शिफ्ट किया गया था। उस दौरान आढ़तियों को मालिकाना हक देने की बात कही थी, लेकिन मालिकाना हक अब तक नहीं दिया गया है। मंडी को अब फिर से शिफ्ट करने की बात कही जा कही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र आनंद ने कहा कि पहली बार मंडी शिफ्ट करने के दौरान आढ़तियों को दुकानों के मालिकाना हक का आश्वासन दिया गया था, लेकिन शिफ्ट होने के बाद से आढ़ती किराएदार की तरह ही हैं। ऐसे में एक बार फिर आढ़तियों के सामने अनिश्चितता की स्थिति है। इसके अलावा जितेंद्र आनंद ने कहा कि आढ़ती दलाल नहीं, बल्कि सर्विस प्रोवाइडर हैं। सरकार 18 फीसदी तक सर्विस टैक्स लेती है। इसी तरह आढ़तियों की आढ़त दर तीन से बढ़ाकर 12 फीसदी की जाए। महाधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया, उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, महासचिव आदेश चौहान, जगमोहन आनंद, सुरेंद्र कुमार, राम स्वरूप, दीपक, पंकज गुप्ता, मुकेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें