फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्ला बेचने के नाम पर 66 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ठगी का आरोपी। - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
विदेशी नस्ल का पिल्ला बेचने के नाम पर महिला से 66 लाख रुपये ठगने के आरोप में एसटीएफ ने कैमरून देश के नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में 13 लाख रुपये की रकम भी फ्रीज करा दी गई है। मंगलवार को उसे बंगलूरू से देहरादून लाया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई का पुलिस मुख्यालय में डीआईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरती रावत निवासी मोथरोवाला अपनी बेटी के जन्मदिन पर गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का पिल्ला भेंट करने वाली थीं। इसके लिए उन्होंने जस्ट डायल वेबसाइट (जस्ट डायल से मिलती जुलती) पर पेट सप्लायरों के नंबर खोजे। एक नंबर पर फोन किया तो उसने खुद को विदेशी नस्ल के कुत्तों का पालक बताया और 15 हजार रुपये में पिल्ला बेचने की बात कही। महिला से उसने पांच हजार रुपये एडवांस मांगे और बाकी बाद में देने के लिए कहा। महिला ने यह रकम दे दी। उसने और रकम की मांग की तो महिला ने यह भी दे दी। इसके बाद उसने कभी कस्टम के नाम पर तो कभी टैक्स के नाम पर रिफंडेबल मनी मांगी। महिला ने कभी पांच लाख रुपये तो कभी 25 लाख रुपये तक उसके खातों में जमा कराए। कुल मिलाकर उसके पास 66 लाख रुपये से भी ज्यादा चले गए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाने को शिकायत की।
साइबर थाने की टीम ने खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया तो बंगलूरू से संबंध निकला। इस पर गत 15 दिन पहले साइबर थाने से एक इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों को भेजा गया। सभी साक्ष्यों को देखते हुए टीम ने बंगलूरू से डेविड डी जॉब उर्फ डिंग बोबगा क्लोव्स उर्फ बॉबी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से कैमरून गणराज्य का रहने वाला है। इसके इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के खातों में 13 लाख रुपये फ्रीज भी करा दिए गए हैं। आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन, 54 सिम कार्ड, 35 एटीएम कार्ड व 36 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

----
बनाई थी फर्जी वेबसाइट
आरोपी ने जस्ट डायल से मिलती जुलती एक वेबसाइट बनाई थी। महिला सर्च तो जस्ट डायल पर करना चाहती थी, लेकिन वह इससे मिलती जुलती वेबसाइट पर चली गई। यह वेबसाइट इस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी। आरोपी का नाम ऋषिकेश में दो लाख रुपये की एक ठगी में भी आया है। इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
----
हफ्ते में तीन दिन ही खाना खाता है आरोपी
एसटीएफ को पता चला कि यह हर वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी करने में ही लगा रहता है। पता चला है कि वह सप्ताह में केवल तीन दिन ही खाना खाता है। इसके अलावा अन्य दिनों में वह थोड़ा बहुत ड्राई फ्रूट या अन्य पदार्थों का सेवन कर जीवन जीता है। एसटीएफ ने इस साल अब तक चार विदेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाइजीरियन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें