फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील में रोमांच का सफर शुरू होने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद टिहरी झील में दोबारा रोमांच का सफर शुरू होने की उम्मीद जग गई है। न्यायालय के फैसले से बोट संचालक और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका कारोबार पहले की तरह चल पड़ेगा। नए बोट संचालकों को टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

जल क्रीड़ा के लिए नीति तैयार नहीं होने पर हाईकोर्ट के निर्देश पर 23 जून से टाडा ने टिहरी झील में बोटों का संचालन बंद कर दिया था, जिससे पर्यटन व्यवसाय मंदा पड़ गया था। झील में दूर-दराज क्षेत्रों से बोटिंग करने पहुंचने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ रहा था। इस अवधि में झील में 56 बोट, 8 जेटस्की, एक-एक जेड अटैक और जेड बोट संचालन हो रहा था।
नैनीताल हाईकोर्ट ने 11 सितंबर को टिहरी झील में बोट संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। फैसले के बाद बोट संचालकों को घनसाली पिलखी से लेकर उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ तक 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में फिर से जल क्रीड़ाएं शुरू होने की उम्मीद जग गई है। बोटों का संचालन शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विधायक धन सिंह नेगी से मिला। उन्होंने विधायक और डीएम को 17 सितंबर से झील में दोबारा से बोट संचालन का शुभारंभ करने का न्योता दिया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, लोकमान सिंह रावत, राकेश लांबा, राजीव सिंह, विनोद रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें