फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसंदावाला-घंटाघर-आईएसबीटी मार्ग पर दौड़ी मैजिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मसंदावाला-घंटाघर-आईएसबीटी मार्ग पर शुक्रवार से टाटा मैजिक का संचालन शुरू हो गया। मसूरी विधायक गणेश जोशी और कैंट विधायक हरबंस कपूर ने 15 मैजिक वाहनों को मसंदावाला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रूट पर वाहनों के चलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मसूरी विधायक जोशी ने कहा कि 15 मैजिक वाहनों से स्थानीय लोग मसंदावाला से घंटाघर, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी तथा आईएसबीटी से सब्जी मंडी, बल्लूपुर चौक, ओएनजीसी तिराहे से मसंदावाला तक जाएंगे। कहा कि प्रदेश सरकार जन सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है। वहीं, उन्होंने विभागीय अधिकारियों की भी सराहना की। बताया कि मसंदावाला से कुछ दिन पहले नयागांव, विजयपुर हाथीबड़कला के लिए 19 परमिट जारी किए गए थे। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि यातायात सुविधा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान आरटीओ सुधांशु गर्ग, ग्राम प्रधान मोना, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, नवीन उनियाल, गिरीश उनियाल, ज्योति कोटिया, नीरज, निर्मला, सुधीर, ममता थापा, सत्यप्रकाश भट्ट, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें