फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बच्चे देख चहक उठे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बच्चों को अपने बीच पाकर खुश हो गए टांटवाला के छात्र
विज्ञापन

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूल में नीदरलैंड के बच्चों के दल के आगमन पर गांव के बच्चे भी चहक उठे। विदेशी बच्चों का सत्कार किया गया। बच्चों के साथ पौधरोपण के बाद दिन भर चलने वाली गतिविधि में शामिल होकर विदेशी बच्चों ने विद्यालय के विकास कार्यों में हाथ बंटाया तथा श्रमदान किया। विद्यालय के बच्चों से अपनी बातें साझा की ।
विज्ञापन

शनिवार को नीदरलैंड के छात्रों का दल ग्लोबल कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत प्रवास हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांटवाला पहुंचा। विद्यालय की ओर से सभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ तथा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधि संचालित की गई। इस अवसर पर विदेशी छात्रों को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत खुश हुए तथा हाथ में तिरंगे और फूलमालाओं से बच्चों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत परिचय आदि की औपचारिकताओं के बाद प्रख्यात संस्था द विनिंग एज की और कल्चर टॉक का आयोजन किया गया। संस्था की चेयरपर्सन विभूति राज्यलक्ष्मी ने भारतीय और नीदरलैंड के बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में समझाया। इसके उपरांत वहां के बच्चों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। संस्था की और से बच्चों को साथ लेकर पौधरोपण किया गया। दिन भर चलने वाली गतिविधि के तहत विदेशी बच्चों ने विद्यालय के विकास कार्यों में हाथ बंटाया तथा श्रमदान किया। विद्यालय के बच्चों से अपनी बातें साझा की तथा विभिन्न रोचक खेल आदि खेले। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। नीदरलैंड के छात्रों के दो दल बारी-बारी से 28 जुलाई तक विद्यालय में ही प्रवास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह, डा. शिवा अग्रवाल, महिपाल सिंह, रवि कुमार, शरद भारद्वाज, तेज प्रकाश, सियाराम मौर्य, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनील दत्त जोशी, देवेंद्र कुशवाह, मोहन सिंह, एक्टिव इंडिया के भूषण भट्ट, प्रमोद कुमार, भारत लोक सेवा संस्थान से मनोज कुमार, मंजू मेहता, किटी सपड़ा, दीप्ती श्रीमाली, नंदिता गंभीर, सलोनी चौधरी, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान जगदीश सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें