फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां चोक, बरसात में होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बरसात में जलभराव की समस्या से नगरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका की किस प्रकार तैयारियां चल रही हैं, इसका अंदाजा शहर की चोक हो रही नालियों से लगाया जा सकता है। मानसून सिर पर है और नगर पालिका क्षेत्र की अधिकतर नालियां चोक हो रखी हैं। ऐसे में बरसाती पानी के सड़कों पर बहते हुए लोगों के घरों में घुसने को लेकर नगरवासियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर में बरसाती पानी को निकालने के लिए नालियों की व्यवस्था है, लेकिन नालियों में समय-समय पर सफाई नहीं होने के कारण वे चोक हो रखी हैं। इसके कारण बरसाती पानी सड़क से लोगों के घरों में घुस जाता है। मुख्य मार्गों पर प्रतिवर्ष बदरीनाथ रोड, झंडाचौक, स्टेशन रोड और लकड़ी पड़ाव मुख्य मार्ग पर बरसाती पानी नालियों की जगह सड़क पर बहता है। इसके कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिक अशोक कुमार, राजेश्वर प्रसाद, रमेश नेगी व विपिन शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष नगर पालिका बरसात में व्यवस्था चाकचौबंद करने के दावे करती है, लेकिन दावे हवा हवाई साबित होते हैं। बरसाती पानी सड़कों पर बहता है, जोकि राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनता है। बरसाती पानी कई घरों में भी घुस जाता है। हर बार बरसात से पहले नगर पालिका को पानी घरों में घुसने की शिकायत की जाती है, लेकिन इस पर काम नहीं होता है। उधर, नगर पालिका के ईओ बीपी भट्ट ने बताया कि नालियों की सफाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। शीघ्र सभी स्थानों की नालियों की सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें