फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्डर टैंक न होने से दूषित पानी पीने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना के मुख्य स्रोत पर फिल्टर टैंक न होने से गोपेश्वर में उपभोक्ताओं को दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए वर्ष 2015 में पेयजल निगम की ओर से छह करोड़ की लागत से बनी अमृत गंगा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन योजना के मुख्य स्रोत पर फिल्टर टैंक न होने से नगर को दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में बरसात गोपेश्वर नगर में गाद युक्त पेयजल की सप्लाई हो रही है।
स्थानीय निवासी हेम दरमोड़ा, अंकोला पुरोहित, मनोज तिवारी और भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से अमृत गंगा पेयजल योजना के स्रोत पर फिल्टर टैंक निर्माण की मांग उठाई गई है, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। जल संस्थान के अधिकारियों की मानें तो पेयजल निगम की ओर से अमृत गंगा पेयजल योजना वर्तमान तक भी निर्माण कार्य पूर्ण न होने से जल संस्थान को हस्तांतरित नहीं हो पाया है। ऐसे में योजना के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

इधर, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन का कहना है योजना के स्रोत पर फिल्टर टैंक निर्माण के 60 लाख का वित्तीय प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही योजना पर फिल्टर टैंक का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें