फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर दो घंटे में तीन हादसे, छह की मौत

Wed, 10 Jun 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर 37 किमी के दायरे में बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून रैफर किया गया है। तीन का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है। मामूली रूप से चोटिल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

ऋषिकेश से मैठाणा (चमोली) जा रही आल्टो कार मूल्यागांव के समीप पाली ढाबा के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में घायल उदय सिंह ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई थी। कार में सवार उमेश लाल पुत्र चैत लाल (कार चालक) निवासी मैठाणा (चमोली) और सुषमा बिष्ट पत्नी दलवीर बिष्ट निवासी लंबगांव की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

खाई में समा गई कार, प‌त‌ि-पत्नी की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर ही बचूलीखाल में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कार में पति-पत्नी ही सवार थे।

देहरादून के गणेश विहार अजबपु‌र खुर्द निवासी दंपति सुखदेव सिंह (78) एवं उनकी पत्नी भामा देवी (75) पौड़ी स्थित अपने गांव डुंगरी में पर‌िवार में पूजा में शामिल होने आए थे। बुधवार सुबह पत‌ि-पत्नी पुत्र जोत स‌िंह नेगी के साथ देहरादून के ल‌िए न‌िकले थे।

सकनीधार से कुछ दूरी पर बचूलीखाल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से दंपति को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूमों और कार की टक्कर में चार घायल

तीसरी दुर्घटना लक्षमौली बागवान में हुई। यहां वैगनार कार और टाटा सूमो के बीच भिड़ंत होने से चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में वैगनार में सवार जल संस्थान कर्णप्रयाग में तैनात सहायक अभियंता आरएस गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया है। जबकि सूमो में सवार दिनेश डंगवाल (50), दुर्गा प्रसाद बमराड़ा (58) एवं कैलाश घिल्डियाल (50) सभी श्रीनगर निवासी घायल हो गए।

सभी घायलों को श्रीकोट बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कैलाश घिल्डियाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ये सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने हरिद्वार जा रहे थे।

37 किमी में चार हादसे
बदरीनाथ हाईवे पर 37 किमी के अंदर एक ही दिन में हुए चार हादसों में छह लोगों की मौत से चमोली दहल गया। वहीं ‌जिले में सड़कों की स्थिति पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें