फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हावड़ा एक्सप्रेस के प्लेटफार्म से टकराने की जांच पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस की प्लेटफार्म से टकराने संबंधी घटना की जांच पूरी कर ली गई है। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (डीएमआई) की अगुवाई में दो सदस्यीय जांच टीम ने दून पहुंचकर ट्रेन के चालकों, शंटर समेत कई कर्मचारियों से पूछताछ की है। टीम जल्द रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेगी, उसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस दो दिन पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर उस समय टकरा गई थी जब इसे प्लेटफार्र्म पर लगाया जा रहा था। इससे प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही ट्रेन की एक बोगी भी पटरी से उतर गई थी। बोगी को अलग कर कई घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया था। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब इस घटना की मंडल रेल प्रबंधक के आदेश पर जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है घटना में कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई होना तय है। जांच के संबंध में जब स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें