फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल फाइलों में हुआ गंभीर बीमार शिक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के जिन 120 गंभीर बीमार शिक्षकों का तबादला सुगम में करने का दावा कर शिक्षा मंत्री ने अपनी पीठ थपथपाई थी, उनमें से ज्यादातर शिक्षकों को अब तक भी राहत नहीं मिल पाई है। आदेश जारी होने के बाद भी उन्हें विद्यालयों से रिलीव ही नहीं किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है विभाग के ज्यादातर अधिकारी अब भी शिक्षकों को सुगम में ज्वाइनिंग देने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं।
पिछले कई माह से शिक्षा विभाग में गंभीर बीमार शिक्षकों को अनुरोध के आधार पर सुगम में तबादला करने की कवायद चल रही थी। पिछले सप्ताह ही शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने 76 प्राथमिक और 44 माध्यमिक शिक्षकों के तबादला के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन, सप्ताह बीतने के बाद भी ज्यादातर गंभीर बीमार शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय से रिलीव नहीं किया जा रहा है। एक-दो को छोड़कर अब तक भी ज्यादातर शिक्षक अपने मनचाहे स्कूल में ज्वाइन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शिक्षा निदेशालय के कुछ अधिकारी आदेश के बावजूद शिक्षकों को सुगम में लाने के पक्षधर में नहीं है। इन्हीं अधिकारियों के इशारे पर संबंधित मंडल और जिलों के अधिकारी शिक्षकों को रिलीव नहीं कर रहे हैं।

पौड़ी से रिलीव हुए कुछ शिक्षक
अब तक पौड़ी जिले से कुछ शिक्षकों को रिलीव किया है। इनमें से भी कुछ ही शिक्षकों ने ज्वाइन किया है। कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जो रिलीव हो चुके हैं। लेकिन, जिस विद्यालय में उन्हें भेजा गया, वहां पद रिक्त न होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन


कुछ शिक्षकों को रिलीव किया गया है। कई स्कूलों में पद रिक्त नहीं हैं। ऐसे में शिक्षक को ज्वाइन कराने में दिक्कत आ रही है। हमने शासन से पूछा है कि क्या ऐसे मामलों में शिक्षकों को कहीं और संबद्ध किया जा सकता है। -आरके कुंवर, निदेशक, विद्यालयी शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें