फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ते जमा होने तक गांव में ही बनेंगे प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में शामिल 72 नए गांवों के लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत अन्य जन सुविधाओं के लिए फिलहाल भटकना नहीं पड़ेगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को जिला पंचायतराज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के इसके निर्देश देते हुए रोजाना कार्यालय में बैठकर संबंधित कार्य निपटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक इन गांव के प्रधानों के बस्ते जमा नहीं हो जाते ग्रामीणों के प्रमाण-पत्र आदि कार्य यहीं निपटाए जाएंगे।
सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यालय में नहीं बैठने के कारण नगर निगम में शामिल नए गांवों के लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्रों के साथ ही अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को लोगों की समस्या से संबंधित यह समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी एम. जफर खान ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी कर लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत पेंशन संबंधी कार्य निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर किसी अधिकारी ने कार्य में लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्राम प्रधान बोले, मिलेगी राहत
नत्थनपुर की प्रधान करुणा सिंह ने कहा कि डीपीआरओ के निर्देश के बाद लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, मियांवाला की प्रधान पूजा नेगी, लाडपुर के प्रधान घनश्याम पाल, मोहकमपुर के प्रधान राम सिंह रावत समेत अन्य ग्राम प्रधानों ने कहा कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि में भी अब दिक्कत पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें