फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया केडीएमआईपीई का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

केशव देव मालवीय इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन (केडीएमआईपीई) का 56वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। भारतीय हाइड्रोकार्बन उद्योग के संस्थापक पंडित केशव देव मालवीय के योगदान को याद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

ओएनजीसी विदेश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र के वर्मा, निदेशक (अन्वेषण) एके द्विवेदी, जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च बंगलुरु के प्रोफेसर ऑफ जियोडायनामिक्स पद्म भूषण डा. खड़ग सिंह वल्दिया ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 1903 में जन्मे केशव देव ने भारतीय पेट्रोलियम इंडस्ट्री को स्थापित करने और उसको विस्तृत आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि केडीएमआईपीई ने 1981 में अपनी स्थापना के बाद से लगातार बेहतर काम किया है, जिससे पूरे उद्योग जगत को लाभ मिला है। इस अवसर पर आरके शुक्ला, डा. एस आदित्य, डा. एसके विस्वास, डा. डीएम काला, डा. डीएन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें