फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों प्रतियोगिताओं में आइंस्टीन सदर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में आइंस्टीन सदन प्रथम
विज्ञापन

-- माउंट लिटरा जी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
-- सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने विजेताओं को दी ट्राफी
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के वार्षिक खेल दिवस के तहत आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताओं में आइंस्टीन सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि सांसद निशंक ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। भानियावाला स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल के वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ हरिद्वार लोक सभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के ऊपर बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने के अलावा उन्हें रचनात्मक और खेलों में भी दक्ष करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विद्यालय डायरेक्टर अनंत वर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान नींबू ,सुई धागा रेस, डक, जैक एंड जिल और लैंड रेस का आयोजन हुआ। क्रिकेट, वॉलीबाल आदि की प्रतियोगिताओं के लिए सदन स्तर पर ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में आइंस्टीन सदन प्रथम, दी विंसी सदन द्वितीय और कोलंबस सदन तृतीय स्थान पर रहा। समापन पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में खानपुर विधायक कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन, विद्यालय के पूरण वर्मा, प्रधानाचार्य तनु बंसल, राजेंद्र तडियाल, रविंद्र बैलवाल, राजन गोयल, विक्रम नेगी, मनोज नौटियाल, विनय जिंदल, राजेंद्र पंवार, विपिन कोठारी, प्रमोद यादव, बालकृष्ण चमोली, लश्कर सिंह, विशाल जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें