चिकित्सकों की कमी झेल रहे स्वास्थ्य विभाग को बढ़ी राहत मिली है। लोक सेवा आयोग ने 747 चिकित्सकों के रिक्त पदों के सापेक्ष 421 अभ्यर्थी के चयन की सूची जारी कर दी है।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची के आधार पर अब महानिदेशालय में इच्छुक अभ्यर्थी अब ज्वाइनिंग से संबंधित दस्तावेज जमा करवाएंगे। इसके बाद नई नीति के अनुरूप इनकी तैनाती दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से चिकित्सकों की भर्ती का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया है जब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक) के साक्षात्कार परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी।
चयनित चिकित्सकों को अब सेवाएं ज्वाइन करने के लिए महानिदेशालय में अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके बाद तैनाती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।