फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में भारत विजेता, पैरा ताइक्वांडो में नेपाल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 6वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल जीत कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पैरा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नेपाल ने बाजी मारी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नेशनल ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष सैयद शाहनवाज हुसैन ने विजेताओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एमबीबीएस 2015 का बैच बना चैंपियन
देहरादून। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। वार्षिक खेल प्रतियोगिता का खिताब एमबीबीएस बैच 2015 के छात्रों के नाम रहा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबॉल आदि खेलों में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता, डॉ. मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें