फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में वृद्ध को हार्ट अटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में वृद्ध को हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से खरोड़ा गांव जा रहे वृद्ध की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी साहिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भादू (65) निवासी खरोड़ा सोमवार को चकराता से विकासनगर जाने के लिए बस में सवार हुए थे। कोरुवा के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। इसके बाद एंबुलेस से भादू को सीएचसी साहिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. ममता नेगी ने बताया कि वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें