फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: न्यायालय परिसर में पहली बार होगा 39 चैंबर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकरानी स्थित न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए 39 चैंबर का निर्माण किया जाएगा। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर नहीं थे। करीब डेढ़ दशक से इसके निर्माण की मांग उठ रही थी। बरसात के बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में विकासनगर में सिविल एवं दंडिक न्यायालय की स्थापना हुई थी। वर्ष 2010 में न्यायालय के भवन का निर्माण हुआ था। विकासनगर बार एसोसिएशन में 405 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर का निर्माण नहीं किया गया था। तहसील परिसर के पास बार एसोसिएशन के भवन के 100 चैंबर हैं। कुछ अधिवक्ताओं को ये चैंबर आवंटित किए गए थे। न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के पास टिन शेड के नीचे कुछ अधिवक्ता बैठते हैं। कई अधिवक्ताओं ने न्यायालय और तहसील परिसर के बाहर कॉम्प्लेक्स में बनी दुकानें खरीदकर या किराये पर लेकर कार्यालय बनाए हैं। कुछ घरों में कार्यालय बनाकर काम कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने के साथ न्यायालय परिसर में चैंबर के निर्माण की मांग उठ रही थी। विकासनगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि तीन मंजिला चैंबर भवन बनाया जाएगा। इसके लिए बार एसोसिएशन को 201 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। भवन के भूतल पर पार्किंग बनाई जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि न्यायालय के भवन के निर्माण के समय से ही चैंबर के निर्माण की मांग उठ रही थी। उन्होंने बताया कि 39 चैंबर के निर्माण से अधिवक्ताओं को कुछ राहत जरूर मिलेगी। संवाद

विकासनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में 39 चैंबर का निर्माण किया जाना है। भवन निर्माण का नक्शा तैयार हो गया है। बरसात के बाद भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें