फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच परियोजनाओं में 30 घंटे ठप रहा बिजली उत्पादन

विज्ञापन
डाकपत्थर बैराज से छोड़ा गया पानी। संवाद
विज्ञापन
यमुना और टोंस के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में मंगलवार की रात बारिश से नदियों में गाद की मात्रा बढ़ गई। इससे पांच जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन बंद करना पड़ा। छिबरो (240 मेगावाट), खोदरी (120), ढालीपुर (51 मेगावाट), ढकरानी (33.5) और व्यासी जल विद्युत परियोजना (120 मेगावाट) में 30 घंटे से ज्यादा उत्पादन ठप रहा। बृहस्पतिवार सुबह गाद की मात्रा कम होने पर उत्पादन शुरू हुआ। इन दिनों छिबरो में प्रतिदिन (24 घंटे) 3.583, खोदरी में 1.645, ढालीपुर में 0.503, ढकरानी में 0.223 ओर व्यासी में .930 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुल्हाल (30 मेगावाट) में बीते दो दिनों से उत्पादन सुचारु है। मंगलवार रात नदियों में गाद की मात्रा बढ़ने पर इच्छाड़ी, जुड्डो, डाकपत्थर बैराज से पानी छोड़ा गया था। डाकपत्थर बैराज से इस सीजन का रिकॉर्ड 80,880 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ने के बाद भी गाद की मात्रा कम नहीं हुई। ऐसे में रात 12 बजे छिबरो, खोदरी, ढालीपुर, ढकरानी जल विद्युत गृह और व्यासी जल विद्युत परियोजना में बिजली का उत्पादन बंद कर दिया गया। यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि बृहस्पतिवार को नदियों में गाद की मात्रा कम होने पर छिबरौ, खोदरी जल विद्युत गृह में 32 घंटे बाद सुबह आठ बजे, व्यासी जल विद्युत परियोजना में 33 घंटे बाद सुबह नौ बजे और ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत गृह में 35 घंटे बाद सुबह 11 बजे उत्पादन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें