फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को मिले 38 नए नायब तहसीलदार, 22 फरवरी से होगी तैनाती, यहां देखें पूरी लिस्ट...  

Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 के चयनित 38 नायब तहसीलदार प्रदेश को मिल गए हैं। राजस्व परिषद ने रिक्त पदों के सापेक्ष इन अधिकारियों को 22 फरवरी 2020 से संबंधित जिलों में दायित्व ग्रहण करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


ये प्रशिक्षु नायब तहसीलदार अल्मोड़ा स्थित राजस्व पुलिस एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में 22 फरवरी 2020 तक प्रशिक्षण हासिल करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 22 फरवरी से रिक्त पदों के सापेक्ष इन प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों को संबंधित जिलों में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

इन नायब तहसीलदारों की नियुक्ति से अधिकारियों की कमी से जूझ रहे राजस्व विभाग को भी राहत मिली है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष एस रामास्वमी की ओर से प्रशिक्षण के बाद तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में होगी प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों की तैनाती

नैनीताल - तान्या रजवार, शुभांगनी
पिथौरागढ़ - पंकज चंदोला, मनीषा बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, बरखा जलाल, दिनेश कुमार कुटौला, हिमांशु जोशी
बागेश्वर - पूजा शर्मा, तितिक्षा जोशी, दीपीका आर्या
चमोली - प्रदीप नेगी, रवि शाह, सुरेंद्र सिंह, अश्विन खर्कवाल, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, धीरज सिंह राणा
अल्मोड़ा - कुलदीप पांडे, मनीषा मरकाना, अक्षय भट्ट, निशा रानी, विवेक राजौरी, लीना चंद्रा
टिहरी - साक्षी उपाध्याय, रीनू सैनी, शिप्रा वर्मा
रुद्रप्रयाग - मौहम्मद शादाब, दीवान सिंह
पौड़ी - हरीश जोशी, सुधा डोभाल, विकास अवस्थी
उत्तरकाशी - प्रताप सिंह, चमन सिंह, दलीप सिंह
चंपावत - विजय गोस्वामी, पिंकी आर्या, ज्योति धपवाल, सचिन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें