फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 दीये जलाकर दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में 17 अप्रैल को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम झाझरा में 2100 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा 16 अप्रैल से शुरू होने वाले 17वें हनुमान जन्मोत्सव के दौरान 19 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक बाबा हठयोगी उपस्थित होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 16 अप्रैल को शिव सती विवाह से की जाएगी। इसमें केले का विशेष मंडप बनाकर महादेव शिवशंकर का अभिषेक किया जाएगा। समिति के संयोजक अजय गोयल ने बताया कि 17 अप्रैल को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से हस्तेरखाविद् पंडित अजय अत्रय भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद हनुमान संस्था के संस्थापक विजय शंकर मेहता शाम छह बजे 2100 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 19 अप्रैल को सुबह पांच बजे से हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर हवन यज्ञ भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें