फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में आज मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से मंगल वार को प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। प्रवेशोत्सव के साथ ही इस अभियान का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि एक से 15 अप्रैल तक प्रदेशभर में शुरू किए गए अभियान के तहत अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने की अपील की है। साथ ही उन्हें सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लाभ, विद्यालय में चलने वाली योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी गई। मंगलवार को प्रवेशोत्सव में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर नोडल अफसर की तैनाती की गई है। साथ ही ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य, अभिभावक भी आमंत्रित किए गए हैं। अभियान में शिक्षक संघों ने भी पूरा सहयोग दिया है। इस वर्ष सरकारी विद्यालयों का ध्येय वाक्य राजकीय विद्यालय-मेरा गौरव और गवर्नमेंट स्कूल-हैप्पी स्कूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें