फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली

विज्ञापन
Mahatma Gandhi - फोटो : social media
विज्ञापन
बापू के सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी दून में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बापू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी लोगों ने बापू के सिद्धांतों और सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ ली।
बुधवार को बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां सभी ने गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि देश को आजाद कराने में गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रेरक प्रसंग आज भी सभी को प्रेरणा देते हैं। इस दौरान पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों में संयुक्त नागरिक संगठन, नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर), नेताजी संघर्ष समिति, करीर सोसायटी, जगतबंधु सेवा ट्रस्ट, दून रेजीडेंटल सोसायटी, स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति, निर्भया सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, अमूल्य जीवन संस्था, लॉयन हिमालयन सोसायटी सहित कई संगठनों के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान से जुड़े लोगों ने गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा कर महात्मा गांधी को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इससे पहले अभियान ने धरना स्थल पर दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान गढ़ सेना वीर, बेरोजगार संघ, युवा आह्वान संस्था से जुड़े लोगों और राज्य आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें