फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 किशोरों और किशोरियों को मिला कोरोना सुरक्षा कवच

विज्ञापन
02 श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं को कोरोना वैक्सीन लगाते चिकित्सक। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
योगनगरी में पांचवें चरण के टीकाकरण के दौरान 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों और किशोरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहला कोरोना रोधी टीका लगाने के बाद किशोरों और किशोरियों ने कहा कि अब वे कोरोना के खिलाफ जंग लड़कर संक्रमण को हराएंगे। सोमवार को ऋषिकेश, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में 2800 किशोर और किशोरियों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों का वैैक्सीनेशन हुआ। अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत 1200 छात्रों को कोवाक्सिन की पहली डोज लगाई गई। विद्यालय में सुबह 9:30 बजे अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान विद्यालय के बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
उधर, पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में भी टीकाकरण को लेकर किशोर और किशोरियों में उत्साह देखने को मिला। अभियान के तहत पहले दिन एक हजार किशोरों का टीकाकरण हुआ। फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि राजीवग्राम ढालवाला में भी किशोरों के लिए टीकाकरण केंद्र खुल गया है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन राइंका बनचूरी, हीराखाल, दिउली, गैंडखाल, मोहनचट्टी, लक्ष्मणझूला, यमकेश्वर, पोखरखाल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांडी और थलनदी में 600 किशोर और किशोरियों का टीकाकरण हुआ। मंगलवार को राइंका भृगुखाल, चमकोटखाल, गंगाभोगपुर, किमसार और स्वर्गाश्रम वेद निकेतन विद्यालय में किशोर और किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।
फोटो समाचार
कोरोना से लड़ाई जीतने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी: मेयर
ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। अभियान का निरीक्षण करने के लिए मेयर अनीता ममगाईं ने कॉलेज में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और विद्यालय के प्रधानाचार्य से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। मेयर ने कहा कि कोरोना से अंतिम लड़ाई जीतने के लिए बच्चों का वैक्सीनेशन जरूरी है।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज, वाईपी त्रिपाठी, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, चेतन चौहान, रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के अध्यक्ष संजय सकलानी और अवनीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संवाद
एम्स में 114 बच्चों का हुआ टीकाकरण
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है। सुबह नौ बजे अभियान का शुभारंभ हुआ। शाम पांच बजे तक पहले दिन 114 किशोर और किशोरियों का टीकाकरण हुआ। आईडीपीएल ऋषिकेश निवासी 17 वर्षीय आयुष को पहला टीका लगाया गया।
सोमवार को एम्स निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी और डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। कोविड प्रतिरक्षा अभियान की अध्यक्ष और सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के बाद 15 से 18 वर्ष के किशोर स्कूल-कॉलेजों में स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। इस मौके पर एएनएस जितेंद्र, डॉ. महेंद्र सिंह, नर्सिंग ऑफिसर जोमिमा, बबीता, प्रमोद, जया, कुलदीप, संगीता, बबलू, राजेश और दीपक बिष्ट आदि शामिल थे। संवाद
स्कूली बच्चों को लगाई कोरोनारोधी वैक्सीन
रायवाला। राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला में 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। स्कूल के 217 छात्र-छात्राओं को कोरोना रोकथाम की पहली वैक्सीन लगाई गई।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रायवाला इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित बहुगुणा ने बताया कि स्कूल के 217 बच्चों को वैक्सीनेट किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गौहरीमाफी स्थित हाईस्कूल में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की वैक्सीन लगाई जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, स्वास्थ्यकर्मी नारायणी पंवार, अनीता भट्ट और सत्येंद्र राणा आदि रहे। संवाद
1443 स्कूली बच्चों को लगा टीका
डोईवाला। कोरोना से बचाव के लिए सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के स्कूली बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन डोईवाला ब्लाक में 1443 स्कूली बच्चों को टीका लगाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के अंतर्गत पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सात केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। डोईवाला के दूधली, भानियावाला, बालावाला, रायवाला, छिद्दरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। सात सरकारी विद्यालयों में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज केंद्र पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र रावत ने टीकाकरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण ही हमें सुरक्षित रख सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, नरेश वर्मा, प्रबंधक मनोज नौटियाल आदि मौजूद थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि पहले दिन 15 से 18 आयु वर्ग 1443 स्कूली बच्चों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें