फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर थाने में फ्लैट के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने फ्लैट को किसी और को बेच दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजय पार्क निवासी आशा रावत पत्नी नरेश रावत ने थाना रायपुर में तहरीर दी है। बताया कि उनके पति की गौरव आहूजा से जान-पहचान थी। बताया कि गौरव आहूजा की पत्नी डिंपल अहूजा निवासी विजयपार्क एक्सटेंशन मैमर्स साईं इंफ्राटेक एंड ट्रेडिंग कंपनी की मालकिन है। दोनों ने जोहड़ी में डबल स्टोरी मकान का निर्माण किया है, जिसमें उसके पति ने थ्री बीएचके फ्लैट के लिए आरोपियों को 25 लाख रुपये अदा किए थे। विक्रय पत्र की तारीख नजदीक आने पर जब आरोपियों से बातचीत की तो वह टालमटोल करने लगे। बताया कि बाद में पता चला कि आरोपियों ने फ्लैट किसी रवि कुमार को बेच दिया है। अब दोनों पति-पति मकान छोड़कर फरार हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें