फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुवाई में आए 25 मामले, कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसलाइन सभागार में हुई राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार अभियान के तहत जनसुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को पुलिसलाइन के सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान 25 मामलों पर जनसुनवाई हुई। रहाटकर ने महिलाओं के मामले सुनने के बाद अधिकारियों को उचित कार्रवाई के आदेश दिए।
राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार अभियान के अंतर्गत हुई महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में विजया रहाटकर ने अधिकांश घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान रहाटकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा एवं उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

समाज में प्रत्येक महिला को सम्मान और समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं परिवार, समाज, प्रशासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। महिलाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या संकट की स्थिति में चुप न रहें और अपनी आवाज उठाएं। महिलाओं को 112 पर कॉल करने, 181 पर महिला हेल्पलाइन, 14490 राष्ट्रीय महिला आयोग की काउंसिलिंग हेल्पलाइन, 1091 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 7827170170 राष्ट्रीय महिला आयोग की 24×7 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पुलिस महानिरीक्षक निलेश भरणे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून परमेंद्र डोभाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें