फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चकराता ब्लॉक के 22 बाल वैज्ञानिक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक प्रतिभागी को दी जाएगी 10 हजार की प्रोत्साहन धन राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर अवॉर्ड मानक के लिए चकराता ब्लॉक से 22 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में दो गुना से अधिक बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। पिछले वर्ष नौ बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ था।

ब्लॉक इंस्पायर अवॉर्ड समन्वयक संजय कुमार मौर्य ने बताया कि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुतियाखाटल से मोनिका, माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ से हर्षिता, अक्षित, सागर और रीतिका, माध्यमिक विद्यालय सिलामू से वर्षा वर्मा, डांगुठा से कविता, दार्मिगाड़ से मुस्कान, मिंडाल से अवंतिका, तान्या नेगी और तन्नु चौहान, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ से इधा पंवार और सौरभ चौहान का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानथात से अदिति, बरोंथा से मुकेश आर्य, जीआईसी बुल्हाड़ से रोहन और सोनाक्षी, जीआईसी सावड़ा से सुमित चौहान, जीआईसी ग्वासापुल से नैतिक जोशी, शुभम और कृष, वहीं कैंट इंटर कॉलेज चकराता से गौरव राणा का चयन हुआ है। बताया कि भारत सरकार द्वारा इन बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन स्वरूप अपने प्रोजेक्ट को बनाने और प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक को 10 हजार की धनराशि दी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी बुशरा ने सभी बाल वैज्ञानिकों, उनके मार्गदर्शन शिक्षक-शिक्षिकाओं और इंस्पायर अवॉर्ड की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें