फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच किनारे खड़े वाहनों से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नदियों से अवैध खनन में लिप्त और यातायात उल्लंघन में सीज किए गए वाहनों पुलिस दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े कर रही है। इससे एक ओर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर जाम आदि की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

पछवादून क्षेत्र में विकासनगर कोतवाली और सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों में अवैध खनन बड़े पैमाने पर होता है। इसमें बिना पंजीकरण, परमिट आदि के मामले में भारी वाहनों को सीज किया जाता है। पुलिस के पास इन वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इसके चलते पुलिस इन वाहनों को धर्मावाला चौकी के सामने एनएच किनारे खड़े कर देती है। इससे क्षेत्र में जाम की स्थित बनी रहती है। वहीं, कई बार इन वाहनों से दुघर्टनाएं भी हो चुकीं हैं। इसके बाद भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उधर, सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया पुलिस कार्रवाई में सीज किए गए वाहनों को चौकी के ही नजदीक किसी खाली जमीन पर खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें