फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टलों में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टलों में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून में सैकड़ों गर्ल्स हॉस्टल संचालित हो रहे हैं। इन हॉस्टलों में हजारों छात्राएं रह रही हैं, लेकिन इन हॉस्टलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन को यह तक नहीं पता कि दून में कितने गर्ल्स हॉस्टल हैं। जब एक व्यक्ति ने गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की तो महिला आयोग हरकत में आया। अब आयोग ने हॉस्टल का निरीक्षण करने और उनका रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
दून निवासी अजय नारायण शर्मा ने पिछले दिनों जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि शहर और आसपास में सैकड़ों गर्ल्स हॉस्टल चल रहे हैं। उन्हें एक छात्रा ने बताया कि शहर के गर्ल्स हॉस्टलों में जमकर नशे की सामग्री बेची जा रही है। इसका छात्राओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजा। इसके बाद आला अधिकारियों ने राज्य महिला आयोग को इस संबंध में जांच करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राज्य महिला आयोग की टीम शहर में निकली और और तीन चार हॉस्टलों की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान सामने आया कि दून में गर्ल्स हॉस्टलों के रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। जो शिकायती पत्र जिलाधिकारी के पास आया था, उसमें दून के 56 गर्ल्स हॉस्टलों का जिक्रकिया गया था, लेकिन शहर और आसपास के इलाकों में दो सौ से ज्यादा गर्ल्स हॉस्टल हैं। इन जगहों पर प्रशासन से कोई अनुमति लिए बिना गर्ल्स हॉस्टल संचालित किए गए हैं। इन हॉस्टलों में हजारों लड़कियां रहती हैं। उनकी सुरक्षा और हॉस्टलों में नशीले पदार्थ बेचने वाले नेटवर्क को तोड़ा रोका जाए लेकिन किसी को इसकी फिक्र ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आयोग ने माना गर्ल्स हॉस्टलों के नाम पर हो रही लूट
निरीक्षण के बाद अब राज्य महिला आयोग ने भी माना है कि दून में गर्ल्स हॉस्टलों के नाम पर खूब लूट हो रही है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने बताया कि इस संबंध में शासन से वार्ता की जा रही है। जल्द ही सभी गर्ल्स हॉस्टलों की रजिस्टेशन की व्यवस्था की जाएगी और नियमित रूप से उनकी निगरानी की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें