फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदिप्त हेड ब्वॉय और तुषिता हेड गर्ल बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सेंट जोजेफ्स एकेडमी का अलंकरण समारोह शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया। मुख्य अतिथि एडीजी राम सिंह मीणा और प्राचार्य ब्रदर बाबू वर्गिस ने हेड ब्वॉय व हेड गर्ल को बैच लगाए और सभी छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने लक्ष्य गीत के जरिये अच्छा भविष्य बनाने के लिए मेहनत करने को प्रेरित किया। विदिप्त धस्माना को हेड ब्वॉय और तुषिता साधु को हेड गर्ल चुना गया। 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने सदन की कमान संभाली। मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने उन्हें जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि राम सिंह मीणा ने कहा कि कम उम्र में अपनी जिम्मेदारियों को समझने और ईमानदारी से मेहनत करने को प्रेरित करने में यह गतिविधि खासी फायदेमंद साबित होती है। कार्यक्रम में ब्रदर बिनोय, डा. सुहानी सब्बरवाल, अनुराधा टंडन, के कठपालिया, समी, पार्थ गुलाटी, जयंतिका उनियाल समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें