फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी साथ मिलकर लड़ेंगे लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी अब मिलकर अपनी मांगों की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए सभी रोडवेज यूनियन एवं अधिकारी एसोसिएशन ने अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा गठित किया है। मोर्चा ने परिवहन निगम के लिए सरकार की ओर से किए गए 44 करोड़ 50 लाख के बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।
विज्ञापन

मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। मुख्य संयोजक प्रदीप सती ने बताया कि मोर्चा परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज निगम घोषित करवाने, परिवहन निगम के बस डिपो, वर्कशाप का आधुनिकीकरण, डिपो की संख्या में बढ़ोतरी, पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश में मौजूद निगम की संपत्तियों के बंटवारे आदि मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेगा। इस मौके पर मोर्चा के संयोजक अशोक चौधरी, रवि पचौरी, रामचंद्र रतूड़ी, रामकिशन राम, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें