फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का लें संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। जन सरोकार मोर्चा की ओर से शहादत दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह , राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को मोर्चा कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने यहां स्थापित शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम ने कहा कि शहादत दिवस पर सभी को शहीदों के बताए मार्ग का अनुसरण करने और गरीबों, श्रमिकों को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

विनय कुमार मनमीत ने कहा कि अंग्रेजों हुकूमत को अपने क्रांतिकारी विचारों से उद्वेलित करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। उन्होंने सरकार से भगत सिंह के जीवन वृत्त को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। इस अवसर पर श्रीचंद शर्मा, आदेश कुमार शर्मा, रविंद्र मिश्रा, दिलीप, पप्पू रस्तोगी, राजेश गौड़, परमेश्वर राजभर, गिरीश राजभर, राजेश शाह, वीर बहादुर, राजू गुप्ता, पारसनाथ, राजू राव, मोहम्मद अख्तर, ऋषि जायसवाल, अमित वर्मा, अमित भारद्वाज, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
उधर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेेतृत्व में नगर पालिका परिसर में पहुंचकर शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर गोपाल चंदेल, पंकज शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, शिवम शर्मा, अक्षय खैरवाल, नितिन सक्सेना, रूपेश गुप्ता, सुरेश नेगी, जॉनी लांबा, अजय धीमान, अनिरुद्ध शर्मा, सौरभ नैथानी, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें