फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के तीन ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए, जबकि चार आवासीय भवन, एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। लगातार हो रही बारिश से टिहरी बांध के झील के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है। बांध का जलस्तर 743 से बढ़कर आरएल 748.38 मीटर पहुंच गया। झील से 178 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश से जाखणीधार के पिपलडाली-सांदणा, पिपलडाली-चाह गडोलिया, कांडीखाल-गेंवली मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आ गया, जिससे मार्ग बंद हो गया। जौनपुर के छनाण गांव के सैनसारी तोक में बारिश के कारण जसवीर सिंह का चार कमरों का दो मंजिला आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। चंबा के दिखोलगांव में युद्धवीर सिंह की गोशाला, काफलपानी में एतवार सिंह, ग्राम बड़ा स्यूटा में सरोप सिंह पुंडीर, देवप्रयाग के ग्वालना में अमर सिंह का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। चंबा पालिका के वार्ड-2 में कुंवर सिंह के आंगन का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। चंबा में गढ़वाल मंडल विकास निगम के निर्माणाधीन वैडिंग प्वाइंट की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। नई टिहरी में मालरोड पर स्थित ज्योति इंटर प्राइजेज के अंदर बारिश का मलबा घुसने से लाखों का सामान खराब हो गया। जिलाधिकारी सोनिका ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को सतर्कता बरतने की निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें