फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर की गिरफ्तारी को कोर्ट से लिया वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आबकारी विभाग ने 21 जून से फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट ले लिया है। इसके बाद विभाग ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक आराधना रावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 21 जून को बीरोंखाल क्षेत्र के ग्राम सिल्ली तल्ली रसिया महादेव निवासी ताजवर सिंह की गोशाला से अरुणाचल मार्का की अवैध रूप से रखी गईं शराब की 50 पेटियां (600 बोतलें) बरामद हुईं थी। ये पेटियां गोशाला में सुरंग बनाकर छिपाई गईं थी। छापेमारी के दौरान ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे, लेकिन शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। रावत ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट ले लिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आबकारी विभाग की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक प्रताप सिंह भंडारी, अमित भंडारी, अभिनव नौटियाल, भाष्कर भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें