हरिद्वार (ब्यूरो)। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर में मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर श्यामलता जुयाल, 26 और 27 जून को 18वें अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस, व्यवसाय में सकारात्मक मनोविज्ञान भूमिका पर अतिथि व्याख्याता के रूप में टोरंटो, कनाडा में अतिथि व्याख्यान देंगी।
विश्वविद्यालय में यह पहली वरिष्ठतम विदुषी प्राध्यापिका हैं जो विदेशों में जाकर गुरुकुल की पताका फैलाएंगी। अब तक विदेश में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से पहले में कोई भी महिला गेस्ट स्पीकर के रूप में अभी व्याख्यान नहीं दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. सीपी खोखर, डा. संगीता सिंह और डा. सुनीता रानी ने शुभकामनाएं दी है।