फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर लगाया जाए 2000 रुपये जुर्माना

Sun, 12 Sep 2021 11:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि देहरादून में रविवार को साप्ताहिक बंदी का दिन तय किया गया है, लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। मॉल खुले रहते हैं, जबकि कुछ दुकानदार खुलेआम आधा शटर खोलकर सामान बेचते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजारों के खुलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों को पूरी तरह से बंद रखा जाए। जो दुकानें खुली मिलें उन पर कम से दो हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाए।

विज्ञापन


अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि देहरादून में रविवार को साप्ताहिक बंदी का दिन तय किया गया है, लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। मॉल खुले रहते हैं, जबकि कुछ दुकानदार खुलेआम आधा शटर खोलकर सामान बेचते हैं।

कहा कि ऐसे में कुछ दुकानों के लिए साप्ताहिक बंदी ठीक नहीं है। इससे साप्ताहिक बंदी का पालन करने वाले दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि या तो साप्ताहिक बंदी खत्म की जाए या उसका कड़ाई से पालन करवाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुकान खोलने पर दुकानदारों का 250 से 500 तक चालान किया जाता है, जिससे दुकानदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने एसएसपी से मांग की कि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने वालों पर कम से कम 2000 का जुर्माना लगाया जाए। इस दौरान शेखर कपूर, सुरेश गुप्ता, अजीत सिंह, योगेश भटनागर, राजेंद्र सिंह, चमन लाल, राजेंद्र सिंह नेगी, तुषार भटनागर, प्रवीण अरोड़ा आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें