फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सफाई पर केंद्र सरकार खर्च करेगी 20 हजार करोड़: उमा

Tue, 19 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन और गंगा स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को गंगा में गिर रहे गंदे नालों के निरीक्षण के दौरान कहा कि गंगा प्रोजेक्ट पर सरकार चार साल में 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। गंगा को साफ करने के लिए उनका मंत्रालय दुनिया की तकनीकी का अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी नदियों को गंदा करने के लिए सभी प्रदेशों की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा उन्होंने बदरीनाथ और गंगोत्री के गंदे नालों के ट्रीटमेंट के लिए प्रदेश सरकार से प्लान भेजने की बात कही।

मंगलवार तड़के हरिद्वार पहुंची उमा भारती ने एकांत में गंगा दर्शन करने के बाद राज्य अतिथि गृह डामकोठी में विश्राम किया। सुबह सवा नौ बजे वह गंगा में गिर रहे लक्सर स्थित एक फैक्ट्री के गंदे नाले को देखने निकली। लौटकर जगजीतपुर स्थित सीवरेज प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कहा, सप्ताह में चार द‌िन करेंगी नालों का न‌िरीक्षण

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से गंगा में गिरने वाले गंदे पानी की बाबत जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने कस्सावान (ज्वालापुर) और हरकी पैड़ी के पास गंगा में गिरते नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मेयर मनोज गर्ग, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, सिंचाई विभाग, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई के अधिकारी मौजूद रहे।

दोपहर बाद डामकोठी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अक्तूबर 2014 से गंगा के लिए कार्ययोजना बनाने के पहले फेस का काम पूरा हो चुका है। पहले फेस में गंगा की निर्मलता का काम अक्तूबर 2016 में पूरा होगा।

दूसरे फेस में गंगा को गंदा करने वाले नालों का अध्ययन किया जा रहा है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नालों का ट्रीटमेंट करने के लिए समय भी तय कर लिया है।

उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा में गिरने वाले सभी नालों का वह सप्ताह के चार दिन निरीक्षण करेंगी। गंगा की निर्मलता के लिए उन्होंने समाज से सहयोग का आह्वान किया। कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए पूरा पैसा केंद्र सरकार खर्च करेगी।

गंगा रक्षा को तैनात होगी टास्क फोर्स

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गंगा रक्षा के लिए जून में एक्शन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसमें चार बटालियन होगी। प्रत्येक बटालियन में 400 जवान होंगे। यह पांच साल तक गंगा के किनारे निगरानी करेंगे। उनके पास विशेष तरह की नाव रहेगी। इसके अलावा गंगा वालेंटियर कोर गठित की जाएगी। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी। यह समिति भी गंगा स्वच्छता की निगरानी करेगी।

गंगा को गंदी करने वालों के लिए दंड
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यदि कोई आश्रम, फैक्ट्री या अन्य कोई संस्थान गंगा को गंदा करता है तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से दंड का प्रावधान लागू किया जाएगा। वाटर पॉलिसी के लिए केंद्र राज्यों के साथ मिलकर एक्ट बना रही है।

नदियों को जोड़ने का प्रोजेक्ट तैयार
उमा भारती ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नदियों को जोड़ने वाले सुझाव पर किए एक सवाल के जवाब में कहा कि देश की सात बड़ी नदियों को जोड़ने का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

खनन के ल‌िए कमेटी कर रही अध्ययन

गंगा में खनन के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि गाद को हटाना जरूरी है। खनन किस तरह किया जाए और कहां कितना हो इसका अध्ययन करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर वीके चौधरी की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है।

सीवरेज प्लांट को 80 करोड़
उमा भारती ने जगजीतपुर सीवरेज पंपिग स्टेशन का विस्तार करने के लिए 80 करोड रुपये केंद्र सरकार की ओर से देने का आश्वासन दिया। वहीं कस्सावान के गंदे नाले का ट्रीटमेंट करने के लिए भी धन मुहैया कराए जाने की बात कही।

विधायक और किसानों ने लगाया आरोप
केंद्रीय मंत्री जब जगजीतपुर सीवर प्लांट के नाले को देखने गई तो अधिकारियों ने फोटो एलबम में मामला समझाते हुए गंगा तक जाने ही नहीं दिया। इस दौरान विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और फेरूपुर, कटारपुर, पंजनहेडी, मिस्सरपुर आदि गांवों के किसानों ने बिना ट्रीटमेंट का पानी सीधे गंगा में डालने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें