देहरादून। शनिवार सुबह भुड्डी में एक ट्रक की टक्कर से 11 हजार केवी लाइन का पोल पोल टूट गया। पोल टूटने के कारण तार भी टूट गए। इससे गणेशपुर, नया गांव, भुड्डी, शिमला बाईपास, मेहूंवाला, बड़ोवाला, गोरखपुर, बनियावाला, सेवली के साथ गणेशपुर सब-डिवीजन के अंतर्गत क्षेत्रों की बिजली देर शाम तक गुल रही।
पोल और लाइन टूटने की वजह से इस क्षेत्र के करीब 20 हजार उपभोक्ता दिनभर हलकान रहे। काफी मशक्कत के बाद शाम को करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। सुबह से बिजली गुल होने के कारण लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोगों मोबाइल चार्ज आदि के लिए इधर से उधर भागना पड़ा। इसके अलावा जल संस्थान और जल निगम के अधिकांश ट्यूबवेल ठप रहे। इससे लोगों के घरों में पानी भी बंद हो गया। एसडीओ गणेशपुर अनुज कुमार ने बताया कि 11 हजार केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या आई थी। शाम पांच बजे तक सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
---
भुड्डी में ट्रक की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गणेशपुर सब-डिवीजन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की दिक्कत रही। सूचना मिलते ही लाइन को ठीक करने का कार्य कर दिया गया था। साथ ही 33 केवी लाइन में भी कुछ दिक्कत होने से अन्य क्षेत्रों में भी समस्या रही। शाम को सभी जगह विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से शुरू कर दी गई।
-सुधीर कुमार, ईई, मोहनपुर डिवीजन