फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छरबा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4:45 पुलिस को सूचना मिली कि छरबा रोड पर पानी की टंकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई है। दोनों बाइकों पर सवार कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
एसएसआई रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान बलवंत पुत्र लक्सरी गुलेरिया निवासी भाटोवाली भाऊवाला और विशेष त्रिपाठी (26) निवासी होरावाला के रूप में हुई है। घायलों की पहचान रीना देवी (30) पत्नी बलवंत निवासी भाटोवाली भाऊवाला और उसके बच्चों खुशी (5) और स्वाति (8) और रघु (26) निवासी होरावाला के रूप में हुई है। एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें