फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो/देहरादून।
विज्ञापन

महंगाई, जीएसटी, किसानों की कर्ज माफी, गन्ने के बकाया भुगतान समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इसके लिए कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का कार्यक्रम तैयार किया है। 29 जनवरी को राजधानी देहरादून में साइकिल यात्रा के साथ इसकी शुरूआत होगी।
शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मनमाने फैसलों और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण राज्य के लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। महंगाई के चलते लोगों के लिए घर चलाना खासा मुश्किल हो गया है। सरकारें कीमतों पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जीएसटी और नोटबंदी के दुष्परिणाम, किसानों की ऋण माफी और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर भी सरकार विचार नहीं कर रही है, जिससे आम लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार की उपेक्षा के कारण पहले देशभर में किसानों ने आत्महत्या की और अब ट्रांसपोर्टर उनकी राह पर हैं। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में घंटाघर से बल्लूपुर रोड, बल्लीवाला चौक, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड होते हुए मोहब्बेवाला तक साइकिल यात्रा निकालकर विरोध किया जाएगा। इसके बाद रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह से प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें