फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठान का वसूला जा रहा मनमाना शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

छावनी परिषद लंढौर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के नाम पर मनमाना शुल्क वसूल रहा है। कैंट बोर्ड की ओर से 25 रुपये मासिक निर्धारित है, लेकिन संस्था की ओर से 30 रुपये की वसूली की जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले की शिकायत कैंट सीईओ जाकिर हुसैन से की है। उन्होंने संस्था की मनमानी से निजात दिलाने की मांग की है।
छावनी परिषद् में लक्ष्मणपुरी निवासी दीपक सक्सेना ने बताया कि कैंट बोर्ड ने मैसर्स विभा एसोसिएट्स को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य सौंपा है। संस्था के कर्मचारी कूड़ा उठाने की एवज में निर्धारित 25 रुपये मासिक शुल्क की बजाए 30 रुपये वसूल रहे हैं। आरोप है कि कूड़ा उठाने के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी की वजह से चारों ओर गंदगी का आलम है। क्षेत्रों में सरकारी कूड़ा दान नहीं लगाया गया है। बताया कि लंढौर गुरुद्वारा चौक से मलिंगार तक सड़क की सफाई आईटीएम अलग ठेकेदार से करवाता है। वहीं छावनी परिषद सफाई का कर अलग लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छावनी परिषद् उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया कि सफाई के लिए बोर्ड ने 25 रुपये का मासिक शुल्क निर्धारित किया है और परिषद् ने अभी तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें