फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रात दो बजे तक दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। बिल्ला के पास जरड़ा रोड पर खुल रही अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध चौथे दिन भी जारी रहा। कारोबारियों द्वारा रात को शराब की खेप पहुंचाने की सूचना पर क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं व पुरुषों ने शनिवार रात दो बजे रात तक धरना दिया। महिलाओं ने रविवार को फिर से शराब के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रविवार को फिर से क्षेत्र की महिलाएं बिल्ला के पास शराब की दुकान खोलने के लिए चिह्नित किए गए स्थान पर एकत्रित हुई। इस दौरान महिलाओं ने दुकान के मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जबरन दुकान खोलने पर दुकान में तोड़फोड़ करने की चेतावनी दी। महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान का मालिक शनिवार को धमकी दे कर गया था कि वह दुकान खोल कर रहेंगे। इसलिए वह रात दो बजे तक धरने पर बैठी रहीं। रविवार रात को भी बारी लगाकर धरना दिया जाएगा। महिलाओं का कहना था कि जिस जगह पर शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है, वहां पर पांडव देवताओं की चौंरी (स्थल) है। ऐसे में उनकी आस्था को भी चोट पहुंचाई जा रही है। धरने पर मौजूद जरड़ा, छूड़ी, तेड़ा, कुंवा, नौगांव, धारी, मुलाणा, सौली के लोगों का कहना है कि दिन में ही नहीं, बल्कि रात को भी धरना दिया जाएगा। धरना देने वालों में प्रधान प्रमिला रावत, जयशीला, बचनी देवी, संती देवी, ममता, अलिजा, प्यारी देवी, दिनेशी, बचनी, बामू देवी, सुली देवी, जगबीर रावत, कुवां के प्रधान जयसिंह, सोबेंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें