ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
बिंदाल स्थित बिजलीघर से जुड़े दर्जनों उपभोक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को बिजलीघर पहुंच एसडीओ का घेराव किया। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
निवर्तमान पार्षद नंदिनी शर्मा की अगुवाई में पहुंचे उपभोक्ताओं ने एसडीओ का घेराव कर राजेंद्र नगर, सिरमौर मार्ग और लौहार वाला आदि इलाकों में बिजली समस्याओं के बारे में बताया। बताया कि लौहार वाला, सिरमौर मार्ग नए पोल लगाने पर भी पुराने पोल नहीं हटाए गए हैं। वहीं मीटर घर के बाहर नहीं लगाए जा रहे हैं। किशन नगर एक्शटेंशन में लेन नंबर चार में बंच केबल का काम नहीं हुआ है। एसडीओ ने लोगों को समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमित पांडे, संतोष कोठियाल, रंजीत सेमवाल, राजेश चौधरी, मुन्नी देवी, शुभम, नरेंद्र कोठारी, मनमोहन, शशांक यादव, राजेश, अरविंद, मुस्तकीम, भारती देवी, हिमांशु सिंघल आदि मौजूद रहे।