150 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट
उसकी 300 करोड़ रुपये की संपत्तियों में से लगभग आधी हरिद्वार जनपद में है। कुछ संपत्तियों को पहले जब्त किया जा चुका था। जबकि, अब भी करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी है। यशपाल तोमर इस वक्त हरिद्वार जेल में बंद है। जबकि, धीरज ठिगानी मेरठ जिला जेल में है। गजेंद्र मौजूदा समय में जमानत पर चल रहा है।
किसान से गैंगस्टर और भूमाफिया बन गया तोमर
यशपाल तोमर मूल रूप से बागपत जिले के रमाला थाना के बरवाला गांव का रहने वाला है। यशपाल तोमर पहले किसान था। उसके चार भाई और हैं। इन सभी के नाम पर कुल नौ बीघा जमीन थी। इसके बाद यशपाल तोमर ने एक पुलिस अधिकारी से सांठगांठ की और जमीनों पर कब्जे करने लगा। उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। ज्यादातर मुकदमे ब्लैकमेल और जमीन हड़पने संबंधी हैं।