फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो प्रवक्ता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो प्रवक्ता निलंबित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तरकाशी के एक राजकीय इंटर कॉलेज के दो प्रवक्ताओं को कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। इन प्रवक्ताओं को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों व अभिभावकाें में जबरदस्त आक्रोश था।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व उत्तरकाशी के एक राजकीय इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान के प्रवक्ता सचिन ढोडी और भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी पर स्कूल की छात्राओं ने छेड़छाड़ करने के साथ मानसिक उत्पीड़न करने व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया था कि बात न मानने पर दोनों प्रवक्ता प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देते हैं। प्रकरण के उजागर होने के बाद छात्राओें के परिजनोें के साथ क्षेत्रीय लोगों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर से इसकी जांच कराई गई। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल ने प्रकरण की जांच मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी और खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी को सौंपी थी। विभागीय स्तर पर जांच पूरी होने व जांच मेें प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद अपर निदेशक ने प्रवक्ता सचिन ढोडी और प्रदीप भंडारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दोनों को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल का कहना है कि निलंबित किए गए दोनों प्रवक्ताओं को आरोपपत्र अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें