फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में रसोई गैस का संकट बरकरार, नहीं सुधरे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

तेल कंपनी के तमाम दावों के बावजूद दून में रसोई गैस का संकट बना हुआ है। शुक्रवार को भी विभिन्न एजेंसियों से जुड़े उपभोक्ता गैस के लिए भटकते रहे। वहीं करनाल से गैस की आपूर्ति कम होने के कारण गैस एजेंसियों पर 10 के 15 दिनों का बैकलॉग हो गया है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार दिल्ली में गैस की आपूर्ति करने के कारण दून में करनाल प्लांट से 15 गाड़ियां कम आ रही हैं। करनाल से दून में हर दिन 35 की बजाय सिर्फ 20 गाड़ियां रसोई गैस की भेजी जा रही हैं। इसके कारण बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। इसका असर एजेंसियों से जुड़े राजधानी के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ रहा है। बुधवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों ने दावा किया था कि जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन शुक्रवार को भी हालात जस के तस हैं। कई उपभोक्ताओं को 20 दिन बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं मिल पायी है।
विज्ञापन

-----------
अभी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। गैस कम आने के कारण 15 दिनों का बैकलॉग चल रहा है।
-चमनलाल, अध्यक्ष, दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें