फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनल के द्वार पर होंगे उतराखंड की संस्कृति के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सहारनपुर रोड पर डाट काली मंदिर के पास बन रही 330 मीटर लंबी टनल के दोनों द्वार पर उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन होंगे। द्वारों को बद्रीनाथ, केदारनाथ आदि का लुक देने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी रुड़की खंड के अधिकारियों ने पीपीपी मोड में काम कराने को ठेकेदारों से संपर्क भी शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी रुड़की खंड के सहायक अभियंता के मुताबिक प्रदेश की पहली टनल का काम काफी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत टनल के दोनों द्वार को उत्तराखंड की संस्कृति का लुक देने की बात कह चुके हैं। इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को पीपीपी मोड में कराने के लिए ठेकेदारों से संपर्क शुरू किया गया है, उम्मीद है कि जल्द काम शुरू हो जाएगा। बताया कि टनल को सांस्कृतिक लुक देने से यात्रियों के साथ ही पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें