अच्छा काम करने वाली दूसरी पंचायतों को भी दिया सकता है पैसा
इस पर पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की ओर से नाराजगी भी जताई गई है। उनके अनुसार जिन ग्राम पंचायतों विकास खंडों और जिला पंचायतों में पैसा खर्च नहीं होगा, उनके जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। इसके साथ ही यह पैसा अच्छा काम करने वाली दूसरी पंचायतों को भी दिया जा सकता है।
किसने कितना पैसा किया खर्च
- जिला पंचायत को मिले 81.29 करोड़ रुपये में से 63.07 करोड़ रुपये खर्च हो पाए।
- ग्राम पंचायतों को मिले 402.72 करोड़ रुपये में से 315.36 करोड़ रुपये ही खर्च हुए।
- विकासखंडों को मिले 54.20 करोड़ रुपये में से मात्र 34.70 करोड़ की धनराशि ही खर्च हो पाई।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर पायलट को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, डॉप्लर रडार लगाने की कवायद
विकास का पैसा समय पर खर्च नहीं करने वाली पंचायतों के पदाधिकारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जो ग्राम पंचायतें, जिला पंचायत और विकासखंड सबसे अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। - नितेश झा, सचिव, पंचायतीराज विभाग