फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर स्थित इंडियन फ्लावर किड्स स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के तहत शुक्रवार को शिक्षकों और नौनिहालों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य शीला राठौर ने कहा कि प्रकृति को संवारना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। धरती पर हरियाली बढ़ाने से ही पर्यावरण संतुलित रहेगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का नुकसान मानव के साथ ही वन्य जीव व अन्य जंतुओं को भी उठाना पड़ रहा है। वनों में रहने वाले शाकाहारी जीवों को भोजन नहीं मिलने से अनेक प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच रही हैं। वनों से शाकाहारी जीवों के कम होने से मांसाहारी जीव मानवीय बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है। इसमें नुकसान मानव व वन्य जीव दोनों को ही झेलना पड़ रहा है। लिहाजा धरती पर जीवन के शांतिपूर्ण व सुखी अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पर्यावण संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल परिसर में आम, अमरूद, नींबू, आंवला, अमलतास के पौधे रोपे गए। इस दौरान प्रीति लगवाल, रीता, काजल राठौर, नितिका लगवाल, यश, रसमीत, नैना, सौरभ, अमरजीत, हरभजन, तरुण, कृष, सलोनी, कमलजीत, सुहानी, अभिषेक राठौर, लता देवी, मामचंद राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें