फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के बाद चंद कदम पर ही पोस्टिंग पा गए कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रमोशन के बाद 18 प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर कलेक्ट्रेट में सोमवार दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कहा जा रहा है कि ट्रांसफर आदेशों में नियमों को ताक पर रखकर ज्यादातर प्रशासनिक अधिकारियों को मान मुताबिक पोस्टिंग दी गई है। कई कर्मचारियों को चंद कदम की दूरी पर ही तैनात कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी इन तबादलों को नियमानुसार बता रहे हैं।
दरअसल छुट्टी जाने से पहले जिलाधिकारी ने एसए मुरुगेशन ने 18 प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इस स्थानांतरण आदेश को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में काफी चर्चा रही। कुछ कलेक्ट्रेट कर्मियों का कहना था कि प्रमोशन के बाद एक तहसील से दूसरी तहसील में या फिर सुगम से दुर्गम में ट्रांसफर का प्रावधान है। इसके बावजूद एक वर्ष पहले दुर्गम से आए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आदित्य भट्ट को फिर से दुर्गम तहसील कालसी भेज दिया गया। आदित्य सबसे वरिष्ठ कार्मिक हैं, लिहाजा उनका इस तरह एक साल के भीतर ही दुर्गम में ट्रांसफर पर सवाल उठ रहा है। इसके अलावा साल भर पहले प्रमोशन पाकर देवी प्रसाद नैनवाल और आशीष वर्मा को पौड़ी ट्रांसफर किया गया था, लेकिन वे अपील में चले गए। इसके बाद भी राजस्व परिषद ने उन्हें रीलीव करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके उन्हें रीलीव नहीं किया गया। अब फिर नैनवाल का प्रमोशन हुआ तो उन्हें चंद कदम की दूरी पर कलेक्ट्रेट मुख्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं आशीष वर्मा सदर से डोईवाला तहसील भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रशासनिक अधिकारी पद पर टीकाराम डबराल को सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर पेशकार जिलाधिकारी व स्थापना में ट्रांसफर किया गया। साधना सक्सेना जो कि लंबे समय से जनपद में हैं उन्हें प्रमोशन के बाद विकासनगर, राधा नेगी को लोक सूचना अधिकारी कलेक्ट्रेट तहसील सदर, अमिता चमोली को डोईवाला से ऋषिकेश ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी ध्यान सिंह तोमर, रेखा राणा, नीमा जखमोला, हीराबल्लभ जोशी, बुद्धिराम बिजल्वाण, विनोद कुमार, राकेश चौहान, रघुनाथ प्रसाद, भुवन राम, देवेंद्र सुंदरियाल को भी कलेक्ट्रेट के संग्रह न्याय, आंग्ल, अभिलेखागार, आरआरके अनुभाग, आबकारी आदि में स्थानांतरित किया गया है। पूरी ट्रांसफर सूची में वरिष्ठता और कनिष्ठता को ध्यान में नहीं रखने की चर्चा है। हालांकि इस मामले में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना है कि उन्होंने सभी नियमों को ध्यान में रखकर तबादला सूची तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें