फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटापत्थर में पर्यटक फैला रहे गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटापत्थर में पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटक प्लास्टिक की बोतलों और अन्य कचरे को नदी किनारे फेंक रहेह हैं। अधिकांश पर्यटक बची हुई खाद्य सामग्री को भी नदी किनारे ही छोड़ देते हैं, जिससे यमुना प्रदूषित हो रही है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में गंदगी के लिए कूड़ेदान की कोई व्यवस्थान नहीं की गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पारा चढ़ते ही कटापत्थर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। यहां हर रोज करीब 500 पर्यटक यमुना और कटापत्थर नहर में डुबकी लगाने आ रहे हैं। साथ ही आम के बगीचे के अंदर पेड़ों की छांव में बैठकर पिकनिक मनाते हैं। पर्यटक अपने प्लास्टिक की बोतलों में शीतल पेय के साथ ही खाद्य सामग्री भी लाते हैं। कुछ लोग यहां शराब का सेवन भी करते हैं। इसके चलते नदी किनारे प्लास्टिक की बोतलों के साथ ही शराब की बोतलों के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही पॉलिथीन और बचा हुआ खाना भी नदी और नहर किनारे डाला जा रहा है। गंदगी के चलते कटापत्थर की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि पर्यटन स्थल पर कूड़ेदान की व्यवस्था करने के साथ ही पर्यटकों को भी गंदगी नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें